MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट mpbse.nic.in पर जारी, जानें पास परसेंटेज, टॉपर्स
Santosh Kumar | April 15, 2026 | 11:06 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत जारी कर दिया गया है। एमपीबीएसई रिजल्ट 2026 को एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने 2026 के लिए कक्षा 10 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई। अब, छात्र अपने रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड ने टॉपर्स की सूची, और साथ ही संभागवार और जिला-वार प्रदर्शन के आंकड़े भी जारी किए हैं।
प्रतिमा सिंह सोलंकी ने 10वीं कक्षा में टॉप किया है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42% रहा। परीक्षा में कुल 8 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। एमपीबीएसई रिजल्ट 2026 को एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है।
MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10 पासिंग मार्क्स
एमपी बोर्ड कक्षा 10 की मूल मार्कशीट बाद में स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएंगी। एमपीईएसबी ने टॉपर्स की सूची में उन छात्रों के नाम और अंक जारी किए हैं, जिन्होंने राज्य स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषयों में दोनों में अलग-अलग 33% अंक लाने होंगे। असफल छात्र पूरक परीक्षा दे सकते हैं।
MP Board Class 10 Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
एमपीबीएसई द्वारा जारी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? रोल नंबर से परिणाम चेक करना जानें
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, नतीजे अप्रैल 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। यूपी बोर्ड 2026 रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी किए जाने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा