Trusted Source Image

MPBSE 2nd Exam 2026: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 08:03 PM IST | 1 min read

एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा दो श्रेणियों के छात्रों के लिए है। मुख्य बोर्ड परीक्षाओं में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को उन विषयों की परीक्षा देनी होगी। जो छात्र पहले ही उत्तीर्ण हो चुके हैं लेकिन अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी विशिष्ट विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र की प्रथम परीक्षा में पंजीकृत छात्र / छात्राएं ही उस सत्र की द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
शैक्षणिक सत्र की प्रथम परीक्षा में पंजीकृत छात्र / छात्राएं ही उस सत्र की द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए पंजीकरण का कल 22 अप्रैल आखिरी दिन है। आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की मार्कशीट नहीं जारी की जाएगी।

एमपी बोर्ड रिजल्ट्स 2026 में अनुत्तीर्ण हुए छात्र बिना शैक्षणिक वर्ष गंवाए अपने अंकों में सुधार करने के लिए इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्राप्तांको से असंतुष्ट छात्र/छात्राएं निर्धारित शुल्क के साथ पुर्नगणना एवं उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस वर्ष एमपीबीएसई द्वारा पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे छात्र जो एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित / अनुत्तीर्ण रहे हो द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और ऐसे परीक्षार्थी जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हो, वे भी अंक सुधार के लिए द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

MPBSE 2nd Exam 2026: परीक्षा शुल्क

विषय की संख्या
निर्धारित शुल्क
एक विषय हेतु
500 रुपये
दो विषय हेतु
1000 रुपये
तीन/चार विषयों तक
1500 रुपये
चार विषय से अधिक
2000 रुपये

Also read MP Board Result 2026 Toppers List: एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट mpbse.nic.in पर जारी

MPBSE 2nd Exam 2026: परीक्षा तिथियां

एमपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 तक एवं हायर सेकंडरी (12वीं) की द्वितीय परीक्षा 7 से 25 मई 2026 तक सुबह 9 से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications