MP PSTET Application 2026: एमपी में कार्यरत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा की आवेदन तिथि 18 सितंबर तक बढ़ाई गई
Santosh Kumar | September 8, 2026 | 11:30 AM IST | 1 min read
आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई। आवेदन में गलतियों को सुधारने की सुविधा 20 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब शिक्षक 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 4 सितंबर तय की गई थी; अब आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त अवसर दिया गया।
राज्य में लाखों शिक्षक इस परीक्षा के दायरे में आते हैं। यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए होगी; जिन शिक्षकों के पास अभी टेट योग्यता नहीं है, उन्हें यह परीक्षा पास करनी होगी।
MP PSTET Application 2026: करेक्शन की अंतिम तिथि 20 सितंबर
आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई। आवेदन में गलतियों को सुधारने की सुविधा 20 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर किए जा सकते हैं।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडबल्यूएस और दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
Also read MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
MP PSTET Registration 2026: एमपी पीएसटीईटी एप्लीकेशन फीस
मध्य प्रदेश इन-सर्विस टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए, सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पत्र ₹1,000 की परीक्षा फीस देनी होगी; इसके अलावा, कियोस्क के जरिए जमा किए गए आवेदनों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडबल्यूएस और दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
अगली खबर
]SSC CHSL Notification 2026: एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना 2,536 रिक्त पदों के लिए जारी, आवेदन शुरू, जानें प्रोसेस
इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप सी के लगभग 2,536 अस्थायी पदों को भरना है। इन पदों में मुख्य रूप से लोअर डिविजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर और डीईओ ग्रेड ‘ए’ शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल