Saurabh Pandey | April 6, 2026 | 11:33 AM IST | 1 min read
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल तक है। उम्मीदवार 24 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।
एमपी पुलिस की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य भर में कांस्टेबल (बैंड) के कुल 679 पद रिक्त हैं। ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह 38 वर्ष है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए अनारक्षित, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 250 रुपये है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क के रूप में 150 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना होगा।