MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | September 21, 2025 | 03:38 PM IST | 2 mins read
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए जन्मतिथि, आवेदन आईडी और नीट रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME MP) द्वारा 22 सितंबर को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 2 का सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार dme.mponline.gov.in के माध्यम से एमपी नीट यूजी 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जन्मतिथि, आवेदन आईडी और नीट रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में उम्मीदवारों को 23 से 29 सितंबर तक दस्तावेजों के सत्यापन और प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा।
दूसरे राउंड में प्रवेशित अभ्यर्थी तथा पहले राउंड में प्रवेशित वे अभ्यर्थी जिन्होंने राउंड-2 के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है, वे 23 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 तक मॉप-अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं। कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन इस्तीफा/प्रवेश रद्दीकरण 23 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 तक किया जा सकेगा।
डीएमई एमपी ने कहा कि, कॉलेज में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन विकल्प YES/ NO भरना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। उम्मीदवार अपनी कैंडिडेट लॉगिन में जाकर 4 अक्टूबर, 2025 रात 11:59 बजे तक अपग्रेडेशन के विकल्प को संपादित कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यदि कोई अभ्यर्थी 24 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 के बीच इस्तीफा देता है, तो सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 2 लाख रुपए और एनआरआई अभ्यर्थियों को 10 लाख रुपए का भुगतान करना होगा। ऐसे अभ्यर्थी आगामी काउंसलिंग राउंड के लिए पात्र नहीं होंगे।”
MP NEET UG 2025 Seat Allotment Result: कैसे डाउनलोड करें?
सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- डीएमई, एमपी की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध MP NEET UG 2025 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एमपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम जांचें और उसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी