Trusted Source Image

MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग का कल अंतिम दिन, सीट आवंटन 20 सितंबर को

Santosh Kumar | September 16, 2024 | 04:31 PM IST | 2 mins read

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने एमपी नीट राउंड 2 काउंसलिंग चॉइस फिलिंग के संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
एमपी नीट यूजी राउंड 2 के लिए रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 से 26 सितंबर 2024 तक जारी रहेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी नीट यूजी राउंड 2 के लिए रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 से 26 सितंबर 2024 तक जारी रहेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार का लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) कल यानी 17 सितंबर को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी प्राथमिकताएं नहीं भरी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं। एमपी नीट यूजी राउंड 2 से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।

उम्मीदवारों को विकल्प भरने के लिए पंजीकरण के दौरान प्राप्त नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने एमपी नीट राउंड 2 के बारे में एक अधिसूचना भी जारी की है।

MP NEET UG Seat Allotment: सीट आवंटन 20 सितंबर को

मध्य प्रदेश राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2,488 एमबीबीएस सीटें राज्य नीट काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शिक्षा निदेशालय (डीएमई) 20 सितंबर को राउंड 2 के लिए नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा।

एमपी नीट यूजी राउंड 2 के लिए रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 से 26 सितंबर 2024 तक जारी रहेगा। विभाग इन तिथियों के बीच एडमिशन अपग्रेडेशन और कैंसिलेशन का विकल्प भी देगा। एमपी नीट यूजी राउंड 3 का शेड्यूल जल्द ही डीएमई द्वारा जारी किया जाएगा।

Also readMP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया जानें

MP NEET UG Counselling 2024: रिफंड पॉलिसी

दूसरे चरण में एसटी अभ्यर्थियों को चॉइस फिलिंग से पहले कोई अग्रिम राशि नहीं देनी होगी, लेकिन चॉइस लॉकिंग के समय उन्हें 100 रुपये पोर्टल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। अगर किसी ने पहले चरण में अपग्रेडेशन का विकल्प चुना था लेकिन दूसरे चरण में चॉइस नहीं भरी, तो उनका पहले चरण का प्रवेश बना रहेगा और वे आगे के चरणों में भाग नहीं ले सकेंगे।

प्रथम चरण की काउंसलिंग में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन के बाद नए कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए पूर्व में प्रवेशित कॉलेज में जमा किए गए दस्तावेजों की रसीद और दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। साथ ही नए कॉलेज का प्रवेश शुल्क भी जमा करना होगा। पोर्टल पर जमा की गई राशि अधिक होने पर काउंसलिंग समाप्त होने के बाद अतिरिक्त राशि वापस कर दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications