MP NEET PG Counselling 2025: एमपी नीट पीजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग स्थगित, नई डेट्स जल्द होंगी जारी
Saurabh Pandey | November 10, 2025 | 10:30 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग स्थगित कर दिया है। डीएमई एमपी जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग डेट्स जारी करेगा।
डीएमई एमपी की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक सभी प्रतिभागी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि 9 नवंबर 2025 से निर्धारित पहले चरण की चॉइस फिलिंग को अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है। नया कार्यक्रम एमसीसी द्वारा संशोधित कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रकाशित किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल से जुड़े रहें।
एमपी नीट पीजी राउंड 1 के लिए रिक्तियों का प्रकाशन 6 नवंबर 2025 को जारी किया जा चुका है, जबकि रिक्तियों के विरुद्ध आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर तक थी।
नीट पीजी 2025 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।
MP NEET PG Counselling 2025: काउंसलिंग विवरण
एमपी नीट पीजी 2025 राउंड 1 आवंटन के लिए विकल्प वरीयता क्रम में भरे जाने चाहिए। दर्ज किए गए विकल्पों के आधार पर, एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय के भीतर आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
MP NEET PG Counselling 2025: पहले से जारी शेड्यूल
एमपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-1 के लिए पहले से जारी शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवारों को 9 से 11 नवंबर, 2025 तक अपने विकल्प जमा करने की सुविधा थी। जबकि सीट आवंटन परिणाम 13 नवंबर, 2025 को घोषित किया जाना था।
वहीं दस्तावेज सत्यापन के लिए आवंटित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करने, अपग्रेडेशन और प्रवेश की प्रक्रिया 14 नवंबर से 19 नवंबर तक निर्धारित थी।
MP NEET PG Counselling 2025: राज्य कोटा की सीटें
केवल वे उम्मीदवार जो न्यूनतम कटऑफ पर्सेंटाइल के साथ NEET PG 2025 परीक्षा पास कर चुके हैं, सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। एमसीसी 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटे की सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण शेष 50 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार