MP Hospital Assistant Answer Key 2026: एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट आंसर-की जारी, 13 जुलाई तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | July 10, 2026 | 02:59 PM IST | 2 mins read
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट की आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉग इन करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। अब उम्मीदवार अपनी आंसर शीट का मिलान करके संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है। उम्मीदवार 13 जुलाई तक तय प्रक्रिया के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए, आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
MP Hospital Assistant Answer Key: आपत्तियां दाखिल करने संबंधी विवरण
उम्मीदवारों को सबूत के साथ आपत्ति जमा करनी होगी। बोर्ड सभी सही आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर फाइनल रिज़ल्ट तैयार किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई।
इसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल थे। कुल 100 सवाल पूछे गए थे और हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलता है। नेगेटिव मार्किंग भी लागू है, इसलिए उम्मीदवारों को सावधान रहना होगा।
Also read MP Police Final Result 2026: एमपीईएसबी सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, कटऑफ जारी
MPESB Hospital Assistant Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट आंसर-की संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट आंसर-की डाउनलोड करें।
- यदि आंसर-की में कोई गड़बड़ी है तो आपत्ति सबमिट करें।
MP Hospital Assistant Answer Key: एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट रिजल्ट कब?
आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं। फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आंसर की डाउनलोड कर लें और उसे सुरक्षित रखें।
तय समयसीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें। एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट आंसर की डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें