MP Forest Guard Exam 2026 Cancel: एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 7 जून की सेकेंड शिफ्ट में स्थगित, नई तिथि जांचें
Abhay Pratap Singh | June 8, 2026 | 11:50 AM IST | 2 mins read
एमपी वन रक्षक भर्ती 2026 लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी तथा सहायक जेल अधीक्षक संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए 7 जून की सेकेंड शिफ्ट में होने वाली परीक्षा तकनीकी समस्या के चलते स्थगित कर दी गई है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब यह परीक्षा 20 जून को आयोजित की जाएगी।
एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 परीक्षा 4 जून से शुरू है, जो पहले 19 जून को समाप्त होने वाली थी। हालांकि, अब यह परीक्षा 20 जून तक कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एमपी वन रक्षक 2026 एडमिट कार्ड 27 मई को जारी किए गए, जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “7 जून 2026 को द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक) में आयोजित भर्ती परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्या होने के कारण यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इसका आयोजन 20 जून को प्रथम पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) में किया जाएगा।”
एमपीईएसबी ने आगे बताया कि, परीक्षा तिथि 20 मई के लिए प्रवेश पत्र मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1111 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।
MP Forest Guard Written Test 2026: नवीनतम अपडेट
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार नवीतनम नोटिस जांच सकते हैं:
- एमपीईएसबी की वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
- अब, हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
- होमपेज पर, वन रक्षक रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Delhi ITI Admission 2026-27: दिल्ली आईटीआई एडमिशन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि 12 जुलाई, जानें फीस
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन (डीटीटीई) द्वारा आयोजित यह प्रक्रिया मेरिट के आधार पर एडमिशन देती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल