Trusted Source Image

Delhi ITI Admission 2026-27: दिल्ली आईटीआई एडमिशन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि 12 जुलाई, जानें फीस

Santosh Kumar | June 8, 2026 | 11:10 AM IST | 2 mins read

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय ₹200 की रजिस्ट्रेशन फ़ीस जमा करनी होगी। कुल सीटों में से 90 प्रतिशत सीटें दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 30 प्रतिशत सीटें केवल महिला उम्मीदवारों के लिए तय की गई हैं।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स (आईटीआई) में एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन (डीटीटीई) द्वारा आयोजित यह प्रक्रिया मेरिट के आधार पर एडमिशन देती है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय ₹200 की रजिस्ट्रेशन फ़ीस जमा करनी होगी। कुल सीटों में से 90 प्रतिशत सीटें दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 30 प्रतिशत सीटें केवल महिला उम्मीदवारों के लिए तय की गई हैं।

Delhi ITI Admission 2026-27: इन उम्मीदवारों के लिए ट्यूशन फीस नहीं

महिला उम्मीदवारों, शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अनाथालयों में रहने वालों और अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी।

ट्रेड/कोर्स, योग्यता, आरक्षण और अन्य जानकारी ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध है। एडमिशन की प्रक्रिया, जिसमें रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चॉइस फ़िलिंग और काउंसलिंग शामिल है, पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।

अगर कोई चुना गया उम्मीदवार तय समय के अंदर उस आईटीआई में जाकर रिपोर्ट नहीं करता है जहाँ उसे प्रोविजनल एडमिशन मिला है, तो उसका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा, जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।

Also readRUHS PGET 2026 Registration: आरयूएचएस पीजी एंट्रेस टेस्ट पंजीकरण ruhsraj.org पर शुरू, पूरा शेड्यूल जांचें

Delhi ITI Admission 2026-27: पात्रता व दस्तावेज संबंधी विवरण

आवेदन के लिए कम से कम 8वीं या 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है, जो ट्रेड के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड, फ़ोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

इसके बाद की प्रक्रिया ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद ही शुरू होगी। आगामी सत्र के लिए 19 सरकारी आईटीआई संस्थानों में 54 अलग-अलग ट्रेड की कुल 11,000 से अधिक सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

उम्मीदवार दिल्ली आईटीआई एडमिशन से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए रेगुलर तौर पर पोर्टल देखते रहें। मदद के लिए ईमेल cqohelpline@gmail.com और हेल्पलाइन नंबर 9599704552 पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications