Trusted Source Image

MP Cabinet 2024: एमपी कैबिनेट का फैसला, राज्य में खोले जाएंगे दो नए विश्वविद्यालय

Saurabh Pandey | February 19, 2024 | 05:17 PM IST | 1 min read

एमपी सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य में दो नए विश्वविद्यालय खोलने जा रही है।

एमपी सरकार की कैबिनेट बैठक में दो नए विश्वविद्यालय खोलने का फैसला। (एक्स- @KailashOnline)
एमपी सरकार की कैबिनेट बैठक में दो नए विश्वविद्यालय खोलने का फैसला। (एक्स- @KailashOnline)

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में दो नए विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इनमें क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय, खरगोन क्षेत्र में खोलने का निर्णय हुआ है। जबकि क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना-अशोकनगर क्षेत्र में खोला जाएगा।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय, खरगोन क्षेत्र में खोला जाएगा। यह विश्वविद्यालय देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से विभाजित होकर बनेगा। इसमें कौन-कौन से जिले शामिल होंगे, इसपर फैसला बाद में लिया जाएगा।

इसी तरह क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय को ग्वालियर विश्वविद्यालय से विभाजित करके नया बनाया जाएगा। इसमें भी शामिल होने वाले जिलों के बारे में विस्तार से जानकारी बाद में दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications