Santosh Kumar | May 6, 2025 | 11:17 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 76.22% है, जबकि कक्षा 12 में 74.48% छात्र पास हुए हैं। राज्य के सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 7 मई 2025 से एमपीऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक रखी गई है। परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 76.22% है, जबकि कक्षा 12 में 74.48% छात्र पास हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस बार राज्य के सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
एमपी बोर्ड 2025 के नतीजों के मुताबिक इस साल दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में 212 में से 144 छात्राएं मेरिट में पास हुई हैं, जबकि 12वीं में 159 में से 90 ने टॉप मार्क्स हासिल किए हैं।
एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा 17 जून से प्रारंभ होगी। जो विद्यार्थी अंकों की पुनर्गणना कराना चाहते हैं अथवा उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करना चाहते हैं, वे आज यानी 6 मई से 15 मई 2025 रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी बोर्ड परिणाम 2025 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एमपी बोर्ड 2026 से दो परीक्षाएं आयोजित करेगा और 17 जून से एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि इस साल राज्य बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक की कोई रिपोर्ट नहीं आई और कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा, इस साल धोखाधड़ी के मामलों की संख्या सैकड़ों से घटकर सिर्फ़ 40-45 रह गई।
एमपी बोर्ड 2025 में पास प्रतिशत के मामले में नरसिंहपुर जिला पहले और नीमच जिला दूसरे स्थान पर रहा। कक्षा 10 और 12 पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।