MP Board 5th, 8th Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम आज rskmp.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | April 23, 2024 | 07:18 AM IST | 1 min read
इस साल पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 24 लाख छात्र कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
नई दिल्ली: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) आज यानी 23 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एमपी कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा करेगा। एमपी बोर्ड कक्षा 5, 8 का परिणाम दोपहर 12:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर सक्रिय किया जाएगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण की आवश्यकता होगी। मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई थी।
एमपी कक्षा 5वीं, 8वीं बोर्ड स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, अंक विवरण, उत्तीर्ण स्थिति, जन्म तिथि सहित अन्य विवरण छात्र देख सकेंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम क्लास 5th, 8th में लगभग 24 लाख छात्रों ने भाग लिया था। जिनमें से कक्षा 5 में 12 लाख और कक्षा 8वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा में 11 लाख छात्र शामिल हुए थे।
MP board 5th, 8th Result 2024: ऑफिशियल वेबसाइट
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों की सहायता से अपना कक्षा 5वीं, 8वीं का परिणाम देख सकते हैं:
- rskmp.in/BoardExam/
- Result24/StudentResult.aspx
- indiaresults.com
- results.gov.in
MP Board 5th, 8th Result 2024: कैसे डाउनलोड करें
छात्र नीचे बताए गए चरणों का क्रमवार पालन करके आसानी से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आरएसकेएमपी की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
- ‘आरकेएसएमपी 5वीं/ 8वीं कक्षा परीक्षा परिणाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं या 8वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच