Trusted Source Image

Monsoon Session: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा, बैठक दिन भर के लिए स्थगित

Santosh Kumar | July 23, 2026 | 04:03 PM IST | 1 min read

सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से ही, नीट का प्रश्नपत्र लीक होने और छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई है।

उच्च सदन में हंगामे के कारण आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
उच्च सदन में हंगामे के कारण आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों और इसका विरोध कर रहे सत्ता पक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को राज्यसभा की बैठक 3 बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन में हंगामे के कारण आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया।

दोपहर 3 बजे बैठक शुरु होने पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने नीट पेपर लीक मामले, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया। सत्ता पक्ष के सदस्य उनका विरोध करते देखे गए।

उप सभापति की अनुमति पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा ''नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा की मांग विपक्ष ने की थी और सरकार चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन आप चर्चा के लिए शर्त रख रहे हैं, यानी आप चर्चा चाहते ही नहीं।''

Also readNEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच

मल्लिकार्जुन खरगे एक कविता पढ़नी चाही लेकिन उप सभापति ने उन्हें अनुमति नहीं दी और बैठक को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले, सुबह 11 बजे, दोपहर 12 बजे और 2 बजे भी हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हुई।

सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से ही, नीट का प्रश्नपत्र लीक होने और छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications