MITID DAT Result 2024: एमआईटी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट mitid.edu.in पर जारी, 6 मई से इंटरव्यू शुरू
Abhay Pratap Singh | April 24, 2024 | 10:32 AM IST | 2 mins read
एमआईटी डीएटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एमआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एमआईटीआईडी) ने एमआईटी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (एमआईटी डीएटी) परिणाम 2024 की घोषणा की है। एमआईटी डिजाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mitid.edu.in पर जाकर एमआईटीआईडी डीएटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमआईटी डीएटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आवेदकों के लिए एमआईटी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 7 अप्रैल 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
एमआईटी डीएटी 2024 एग्जाम में उत्तीर्ण उम्मीवारों के लिए 6 मई से 18 मई तक स्टूडियो टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। एमआईडी डीएटी स्टूडियो टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू राउंड चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। एमआईटी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 में सफल उम्मीदवार यूजी और पीजी प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं।
Also read MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज शाम 4 बजे, डायरेक्ट लिंक
शेड्यूल के अनुसार, बीडिज (BDes) के लिए एमआईटीआईडी डीएटी 2024 स्टूडियो टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार 6 मई से 13 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी। जबकि एमडीज (MDes) स्टूडियो टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन 14 मई से 18 मई 2024 तक किया जाएगा। एमआईटीआईडी में चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MITID DAT स्टूडियो टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 15 मई को BDes और 20 मई को MDes के लिए MITID DAT 2024 फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट mitid.edu.in पर एमआईटीआईडी डीएटी फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
DAT Result 2024: डाउनलोड करें
डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 में शामिल हुए परीक्षार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर डीएटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एमआईटीआईडी की वेबसाइट mitid.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एमआईटी आईडी डीएटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- एमआईटी डीएटी रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी