MHT-CET PCB Result 2025: एमएचटी सीईटी पीसीबी रिजल्ट डेट में बदलाव, 17 जून को होगा जारी
Saurabh Pandey | June 14, 2025 | 08:36 PM IST | 1 min read
MHT-CET 2025 काउंसलिंग के समय एमएचटी सीईटी स्कोरकार्ड की आवश्यकता होती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक अपने MHT CET परिणाम स्कोरकार्ड की एक प्रति अपने पास रखें।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली : महाराष्ट्र सीईटी सेल (एमएचटी सीईटी) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से स्नातक अभियांत्रिकी, औषध निर्माण विज्ञान और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित MHT-CET 2025 की पीसीबी (PCB) सामान्य प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि में बदलाव किया है।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
Admission Alert : ITM Skills University
एमएटी सीईटी की तरफ से संशोधित शेड्यूल के मुताबिक पीसीबी ग्रुप का रिजल्ट अब 17 जून को जारी किया जाएगा। इससे पहले एमएचटी सीईटी पीसीएम और पीसीबी ग्रुप का रिजल्ट 16 जून को एक ही दिन जारी होने वाला था। दोनों ही परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों www.mahacet.org और www.mahacet.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एमएचटी सीईटी पीसीएम और पीसीबी ग्रुप का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
MHT-CET 2025 Result: स्कोरकार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- विषयवार प्रतिशत अंक
- कुल प्रतिशत अंक
- अखिल भारतीय रैंक
- योग्यता स्थिति
- माता-पिता का नाम
- आवेदन संख्या
- विषय
- श्रेणी
MHT-CET 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया
MHT-CET 2025 काउंसलिंग के समय एमएचटी सीईटी स्कोरकार्ड की आवश्यकता होती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक अपने MHT CET परिणाम स्कोरकार्ड की एक प्रति अपने पास रखें।
एमएचटी सीईटी परिणाम की घोषणा के बाद, अधिकारी जून 2025 में एमएचटी सीईटी काउंसलिंग आयोजित करेंगे। काउंसलिंग के तीन राउंड होंगे, उसके बाद सीट आवंटन प्रक्रिया होगी। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान करना होगा।
एमएचटी सीईटी काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीईटी सेल उम्मीदवारों की रैंक के साथ MHT CET मेरिट सूची 2025 जारी करेगा। MHT CET काउंसलिंग 2025 की तारीखें जल्द ही वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार