MGU CAT Admit Card 2025: महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी सीएटी एडमिट कार्ड cat.mgu.ac.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 4, 2025 | 07:23 PM IST | 1 min read
एमजीयू सीएटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (MGU) ने आज यानी 4 जून को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एमजीयू कैट 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cat.mgu.ac.in पर जाकर एमजीयू सीएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमजीयू सीएटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। एमजीयू कैट एडमिट कार्ड में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और केंद्र जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं।
महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन 8 और 9 जून को प्रत्येक दिन तीन सत्रों में किया जाएगा। सत्र-1 का समय सुबह 9 से 11 बजे तक और सत्र-2 का समय सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक है, जबकि अंतिम या तीसरे सत्र की सीएटी परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी।
एमजीयू सीएटी 2025 हाल टिकट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एमजीयू कैट एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को एमजीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
महात्मा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा एमजीयू कैट का आयोजन एमएससी, एमए, एलएलएम और एमटेक सहित अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एमजीयू कैट परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही एमजीयू सीएटी 2025 काउंसलिंग में शामिल होंगे।
MGU CAT Hall Ticket 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एमजीयू कैट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं?
- एमजीयू कैट की वेबसाइट cat.mgu.ac.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- पाठ्यक्रम चुनें और हाल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- एमजीयू एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच