Trusted Source Image

Medical Student Suicide: मेडिकल छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Abhay Pratap Singh | May 18, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read

एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे संकेत मिले कि वह किसी तनाव में थे।

मृतक छात्र की पहचान 28 वर्षीय अमन पटेल के रूप में हुई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मृतक छात्र की पहचान 28 वर्षीय अमन पटेल के रूप में हुई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (MGMMC) के एक स्नातकोत्तर (PG) छात्र ने 18 मई को तड़के संस्थान के छात्रावास की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कोई भी सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तुषार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतक छात्र की पहचान 28 वर्षीय अमन पटेल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पटेल मूलतः जबलपुर के निवासी थे और इंदौर के महाविद्यालय से एमडी (मेडिसिन) की पढ़ाई कर रहे थे।

एसीपी ने बताया, “पहली नजर में लगता है कि पटेल ने संयोगितागंज क्षेत्र में महाविद्यालय के बालक छात्रावास की छठी मंजिल से सोमवार तड़के दो बजे के आस-पास छलांग लगाई।” उन्होंने हालांकि बताया कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है और पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

Also read‘यह आत्महत्या नहीं, सिस्टम द्वारा हत्या है’ - नीट परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों के आत्महत्या पर राहुल गांधी

एसीपी ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों और पटेल के परिचितों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे संकेत मिले कि वह किसी तनाव में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटेल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी मौत के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा विद्यार्थी की मौत की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications