MCC NEET UG Counselling 2026: नीट राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 31 अगस्त तक करें कॉलेज में रिपोर्ट
Santosh Kumar | August 24, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को 31 अगस्त तक अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इंस्टिट्यूट 1 सितंबर को शामिल होने वाले उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन करेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एमसीसी ने नीट राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के संबंध में अधिसूचना व निर्देश जारी किए हैं।
राउंड 1 में शामिल होने वाले सभी यूजी उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए 'फ्रीज'और 'फ्लोट' ऑप्शन शुरू किए गए हैं। इन ऑप्शन के बारे में यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के चैप्टर 2 में बताया गया है।
इसमें सीट अलॉटमेंट, रिपोर्टिंग, अपग्रेडेशन और अलॉट की गई सीट छोड़ने से जुड़ी प्रक्रियाएं शामिल हैं। उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने से पहले यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ें और पालन करें।
MCC NEET UG Counselling 2026: नीट राउंड 1 का फाइनल रिजल्ट जारी
इससे पहले, प्रोविजनल अलॉटमेंट का नतीजा जारी किया गया, जिससे उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका मिला। शिकायतों के समाधान के बाद अब एमसीसी ने नीट राउंड 1 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
इसमें ऑल-इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल इंस्टीट्यूशन और दूसरी संबंधित कैटेगरी के तहत सीटें अलॉट की गई हैं। जिन कैंडिडेट्स को राउंड 1 में सीट अलॉट हुई है, उन्हें 31 अगस्त तक अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
Also read NEET PG Admit Card 2026 LIVE: एनबीई नीट पीजी एडमिट आज होगा जारी @natboard.edu.in, 30 अगस्त को एग्जाम
MCC NEET UG Counselling 2026: कुल 29,946 सीटें अलॉट हुईं
तय समय के अंदर रिपोर्ट न करने पर सीट कैंसिल हो सकती है। कैंडिडेट्स को कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राउंड 1 में कुल 29,946 एमबीबीएस और बीडीएस सीटें अलॉट की गई हैं।
रिपोर्टिंग के समय, उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, अलॉटमेंट लेटर, 10वीं-12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और श्रेणी सर्टिफिकेट जैसे मूल डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे।
उम्मीदवार मदद के लिए “Contact Us” सेक्शन में दिए गए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 7824848020 पर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या mcc2026@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा