MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी राउंड 2 पंजीकरण आज से शुरू, पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | September 3, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read
रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 3 से 8 सितंबर तक होगा। 8 सितंबर को आवेदन विंडो दोपहर 3 बजे तक फीस जमा करने की सुविधा शाम 6 बजे तक रहेगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट यूजी 2026 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फीस का भुगतान कर सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू), डीम्ड यूनिवर्सिटीज और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की सीटों के लिए लागू है। एमसीसी ने पोर्टल पर राउंड 2 के लिए पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी की है।
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए राउंड-2 पोर्टल अब सक्रिय है। प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड उन उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगा जो 5 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तक प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।
NEET UG Counselling 2026: पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी
प्राथमिक चिकित्सा मूल्यांकन 6 सितंबर को शाम 6 बजे तक पूरा करना है। उम्मीदवारों को राउंड-2 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय के भीतर प्राथमिक चिकित्सा मूल्यांकन केंद्र का दौरा करने की सलाह दी गई है।
अपीलीय चिकित्सा मूल्यांकन बोर्ड 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों का चिकित्सा मूल्यांकन करेगा। उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उनका मेडिकल मूल्यांकन निर्धारित कार्यक्रम के भीतर पूरा हो जाए।
साथ ही, मूल्यांकन विवरण एमसीसी पोर्टल पर ऑनलाइन तैयार किया जाए। रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 3 से 8 सितंबर तक होगा। 8 सितंबर को आवेदन विंडो दोपहर 3 बजे तक फीस जमा करने की सुविधा शाम 6 बजे तक रहेगी।
Also read NEET PG 2026 Re Exam Petition: नीट पीजी रीएग्जाम को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर
MCC NEET UG Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट की डेट
एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग भी 3 सितंबर से शुरू होगी और 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक चलेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग की सुविधा 8 सितंबर को शाम 4 बजे से 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी होगी। राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे 11 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर या दूसरी जरूरी जानकारी डालकर अपने नतीजे देख सकेंगे।
अगली खबर
]NEET PG 2026 Exam: नीट पीजी मेमोरी-बेस्ड प्रश्न पर चर्चा या शेयर करना पड़ेगा भारी, एनबीई ने जारी की चेतावनी
बोर्ड ने कहा है कि 30 अगस्त को हुई परीक्षा के 'रिकॉल' या 'मेमोरी-बेस्ड' सवालों पर चर्चा करना, उन्हें मांगना, इकट्ठा करना, दोबारा बनाना या किसी भी माध्यम से फैलाना परीक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल