MCC NEET UG 2025 Counselling: एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 29 अगस्त से शुरू होगी, संशोधित शेड्यूल जल्द
Abhay Pratap Singh | August 23, 2025 | 03:11 PM IST | 2 mins read
इससे पहले, एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होनी थी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MMC) की ओर से नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग (NEET UG 2025 Round 2 Counselling) 29 अगस्त से शुरू की जाएगी। एमसीसी ने आज यानी 23 अगस्त को जारी आधिकारिक सूचना में बताया कि, राउंड 2 के लिए संशोधित शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया अब 29 अगस्त से शुरू होगी। इससे पहले, राउंड 2 काउंसलिंग की शुरुआत 22 अगस्त से होनी थी, लेकिन राउंड 1 की सीटों से इस्तीफे की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ाए जाने के कारण इसमें देरी हुई है।
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, रिपोर्टिंग, पंजीकरण या आवंटित सीटों से नाम वापसी जैसे चरण शामिल हैं। यूजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने वाले नीट यूजी 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग तीन राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए कराई जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-2 में नई अधिकृत एमबीबीएस सीटों को शामिल करने के लिए सक्षम प्राधिकारी ने यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-2 को संभवतः 29 अगस्त, 2025 से शुरू करने का निर्णय लिया है। राउंड-2 का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।”
नीट यूजी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड, नीट यूजी अलॉटमेंट लेटर, कक्षा 10-12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (लागू हो तो), निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांग प्रमाण पत्र (लागू हो तो) जैसे दस्तावेजों की आवश्कता होगी।
NEET UG Round 2 Counselling 2025: पंजीकरण प्रक्रिया
नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग में शामिल होने वाले कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग की जांच कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं ।
- यूजी मेडिकल काउंसलिंग 2025 पर क्लिक करें।
- ‘राउंड 2 - पंजीकरण/विकल्प भरना’ का चयन करें।
- नीट आवेदन संख्या, पासवर्ड और DOB के साथ लॉगिन करें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और विकल्प भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल