Saurabh Pandey | January 20, 2025 | 05:59 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 7 फरवरी, 2025 से शुरू होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड परिणाम 14 फरवरी, 2025 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 28 फरवरी, 2025 से पहले आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने कटऑफ परसेंटाइल में कमी के बाद नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल को एक बार फिर से संशोधित किया है। अब उम्मीदवार NEET PG राउंड 3 काउंसलिंग के लिए 22 जनवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से संशोधित शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
जिन उम्मीदवारों को पहले ही सीटें आवंटित की जा चुकी हैं और वे आवंटित सीटों से इस्तीफा देना चाहते हैं, वे दी गई अवधि के भीतर ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा खाली की गई सीटों को एमसीसी द्वारा राउंड 3 सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा।
एमसीसी शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग परिणाम 25 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे। चॉइस लॉकिंग सुविधा 22 से 23 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को 3 फरवरी, 2025 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों का सत्यापन 4 और 5 फरवरी, 2025 के बीच किया जाएगा।
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 7 फरवरी, 2025 से शुरू होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड परिणाम 14 फरवरी, 2025 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 28 फरवरी, 2025 से पहले आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।
Also read NEET PG Cut-off 2024: एमसीसी ने नीट पीजी कट-ऑफ प्रतिशत घटाया, कैटेगरीवाइज पर्सेंटाइल जानें
एमसीसी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि इस्तीफा विंडो फिर से खोली जा रही है और 22 जनवरी, 2025 दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जिन उम्मीदवारों को राज्यों के माध्यम से सीटें आवंटित की गई हैं, और अपनी अखिल भारतीय सीट से इस्तीफा देना चाहते हैं तो वे निर्धारित समय के भीतर ऐसा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों द्वारा रिक्त की गई सीटें अखिल भारतीय योग्यता और पसंद के अनुसार एमसीसी द्वारा आवंटन के लिए राउंड 3 की सीट मैट्रिक्स में शामिल की जाएंगी।