UP News: एमबीबीएस छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में यूपी के निजी मेडिकल कॉलेज परिसर से बरामद हुआ शव
Press Trust of India | October 6, 2024 | 06:12 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने बताया कि छात्र की मौत बिल्डिंग से गिरकर हुई या किसी ने धक्का दिया है, इसकी जांच की जा रही है।
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शाहजहांपुर जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के एक छात्र का शव रविवार (6 अक्टूबर) को संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज परिसर में मिला। मृतक एमबीबीएस छात्र की पहचान 24 वर्षीय कुशाग्र के रूप में हुई है।
वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कर्नल रविंद्रनाथ शुक्ला ने रविवार को 'पीटीआई भाषा' को बताया कि मृतक कुशाग्र प्रताप सिंह (24) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष का छात्र था। एमबीबीएस छात्र कुशाग्र गोरखपुर जिले का रहने वाला था।
शाहजहांपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रविद्रनाथ शुक्ला ने आगे बताया कि, आज मृतक छात्र का शव छात्रावास के पीछे से मिला है। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश एस. ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र कुशाग्र प्रताप सिंह का शव मिला है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी मौत कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरने से हुई। राजेश के मुताबिक, वह छात्रावास के भूतल पर बने कमरे में रहता था और या तो वह स्वयं गिरा है या उसको किसी ने धक्का दिया, इसकी जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सूचना पाकर वह खुद मौके पर गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच