Santosh Kumar | July 14, 2026 | 12:37 PM IST | 1 min read
राहुल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "परीक्षा रद्द होने के दो सप्ताह बाद भी नई तारीख़ घोषित नहीं की गई है और करीब 6 लाख अभ्यर्थी अधर में हैं।"

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द किए जाने के बाद इसकी नई तिथि की घोषणा में विलंब को लेकर मंगलवार को चिंता जताई और कहा कि तत्काल नई तारीख की घोषणा की जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि गलती व्यवस्था की है, लेकिन लाखों अभ्यर्थी भुगत रहे हैं। राहुल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "परीक्षा रद्द होने के दो सप्ताह बाद भी नई तारीख़ घोषित नहीं की गई है और करीब 6 लाख अभ्यर्थी अधर में हैं।"
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ये वही अभ्यर्थी हैं जिन्होंने वर्षों तक तैयारी की, आवेदन शुल्क जमा किया और दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे, लेकिन अब बिना किसी स्पष्ट जवाब और नई तारीख़ के इंतजार कर रहे हैं।
राहुल ने सीएम फडणवीस से 3 मांगें की। उनका कहना है, "टीईटी की नई तिथि जारी की जाए, पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा जिन अभ्यर्थियों का एक वर्ष प्रभावित हुआ है, उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए।"
Also readMaharashtra TET 2026 Postponed: नीट यूजी के बाद महाराष्ट्र टीईटी का भी पेपर लीक, परीक्षा रद्द
राहुल गांधी ने कहा, "गलती संस्था की, सजा अभ्यर्थी को, यह इंसाफ नहीं है।" कांग्रेस नेता ने कहा कि वह 17 जुलाई को देहरादून में "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत प्रश्नपत्र लीक की बढ़ती घटनाओं के मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगे।
उन्होंने कहा कि अब शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का समय आ गया है, ताकि युवाओं को व्यवस्था की विफलताओं के बजाय अपनी मेहनत का उचित फल मिल सके।
यूपीपीआरपीबी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक आदिसूचना जारी की है। बोर्ड ने 9 जिलों के उम्मीदवारों के लिए नई डेट्स जारी कर दी हैं और उनके संशोधित एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
Santosh Kumar