Maharashtra Supply Hall Ticket 2025: महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी सप्लीमेंट्री हाल टिकट mahahsscboard.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | June 12, 2025 | 03:35 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी सप्लीमेंट्री हाल टिकट 2025 स्कूल प्रिंसिपल द्वारा डाउनलोड करके मुहर व हस्ताक्षर के साथ छात्रों को वितरित करना होगा।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज यानी 12 जून को महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी सप्लीमेंट्री हाल टिकट जारी कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर स्कूलों के प्रधानाचार्य महाराष्ट्र एसएससी, एसएससी हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र एसएससी सप्लीमेंट्री हाल टिकट 2025 और महाराष्ट्र एचएससी सप्लीमेंट्री हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को सीट नंबर और पंजीकरण आईडी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र सप्लीमेंट्री हाल टिकट 2025 MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘एडमिट कार्ड’ सेक्शन के तहत डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। महाराष्ट्र पूरक परीक्षा 2025 प्रवेश पत्र में प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर होना अनिवार्य है। हाल टिकट के बिना छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर, परीक्षा तिथियां, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो स्पष्ट नहीं होने पर छात्रों को पासपोर्ट साइज का फोटो संलग्न करके उसे प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित कराना होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड पूरक परीक्षा 2025 उन छात्रों के लिए एक अहम अवसर है, जो मार्च 2025 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या अपने अंकों में सुधार के लिए पुनः परीक्षा देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्रों को महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Maharashtra SSC, HSC Supply Hall Ticket 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके स्कूल प्रिंसिपल महाराष्ट्र सप्लीमेंट्री हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mahahsscboard.in पर जाएं।
- ‘एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘पेड स्टेटस एडमिट कार्ड’ (नियमित आवेदकों के लिए) या 'एक्स्ट्रा सीट नंबर एडमिट कार्ड' (देर से आने वाले आवेदकों के लिए) चुनें।
- आवश्यक विवरण जैसे सीट नंबर, पंजीकरण आईडी, आदि दर्ज करें।
- हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल