Maharashtra NEET UG Counselling 2025: महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज
Abhay Pratap Singh | August 4, 2025 | 08:23 AM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 पंजीकरण लिंक cetcell.mahacet.org पर रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगा।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सीईटी सेल की ओर से आज यानी 4 अगस्त, 2025 को महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नीट यूजी 2025 परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएनवाईएस सहित अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। महाराष्ट्र नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के पंजीकरण हेतु लिंक रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगा।
Maharashtra NEET UG Counselling 2025 Registration: रजिस्ट्रेशन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- महाराष्ट्र सीईटी सेल की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर CAP टैब पर क्लिक करें और CAP 2025-2026 पर जाएं।
- NEET UG 2025 लिंक पर क्लिक करें और फिर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
Also read NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 की डेट्स आगे बढ़ीं, 6 अगस्त को सीट आवंटन
सीईटी सेल ने बताया कि ग्रुप बी (बीएएमएस/ बीएचएमएस/ बीयूएमएस) और ग्रुप सी (बीएनवाईएस/ बीपीटीएच/ बीओटीएच/ बीएएसएलपी/बी(पीएंडओ)) पाठ्यक्रमों के लिए कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
Maharashtra NEET UG Counselling 2025 Date: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में राउंड 1 महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
|
5 अगस्त, 2025 तक |
|
मूल आवश्यक दस्तावेजों की रंगीन स्कैन की गई प्रति पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि
|
5 अगस्त, 2025 तक |
| पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तिथि | 6 अगस्त, 2025 |
|
एमबीबीएस/ बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की प्रोविजनल मेरिट सूची |
6 अगस्त, 2025
|
|
एमबीबीएस/ बीडीएस के लिए सीट मैट्रिक्स जारी करने की तिथि
|
6 अगस्त, 2025
|
|
एमबीबीएस/बीडीएस वरीयता फॉर्म ऑनलाइन भरने की तिथि
|
6 अगस्त (दोपहर 3 बजे) से 9 अगस्त, 2025 (रात 11:59 बजे) तक |
|
सीएपी राउंड - 1 चयन सूची की घोषणा (केवल एमबीबीएस/बीडीएस)
|
11 अगस्त, 2025
|
|
भौतिक रूप से शामिल होना और स्टेटस रिटेंशन फॉर्म भरना
|
12 अगस्त, से 17 अगस्त, 2025 (शाम 5:30 बजे तक)
(15 अगस्त, 2025 को छोड़कर) |
अगली खबर
]HP Police Result 2025: एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट hppsc.hp.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें; लेटेस्ट अपडेट जानें
किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एचपीपीएससी कार्यालय से हेल्पलाइन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी