MAH Nursing CET 2024: एमएएच नर्सिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन डेट 15 मार्च तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | March 1, 2024 | 08:34 PM IST | 2 mins read
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 (सेट) के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने एमएएच नर्सिंग सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। जिसके बाद कैंडिडेट अब 15 मार्च तक पंजीकरण कर सकेंगे। उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि उम्मीदवारों और अभिभावकों के अनुरोध पर एमएच नर्सिंग सीईटी-2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तिथि 1 मार्च से दोबारा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम (सेट 2024) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 फरवरी थी।
एमएएच नर्सिंग सेट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने के साथ ही राज्य कॉमन एंट्रेंस सेल ने अधिकतम आयु सीमा के संबंध में भी एक नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया कि एमएच नर्सिंग सीईटी में आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। एमएच नर्सिंग सीईटी 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है।
Also read MAH MBA CET 2024 Exam: एमएएच एमबीए सीईटी एग्जाम में किया गया बदलाव, अब 9 से 11 मार्च तक होगी परीक्षा
सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया के लिए 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एमएएच नर्सिंग सीईटी एग्जाम 2024 का आयोजन 7 मई को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अप्रैल माह में एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।
MAH Nursing CET 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से एमएएच नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे:
- MAHACET की ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध MAH Nursing CET 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में उम्मीदवार अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड एग्जाम में कक्षा 12वीं का पेपर लीक करने वाले स्कूल की मान्यता हुई रद्द
शिक्षा बोर्ड बैठक में कहा गया कि भविष्य में किसी विद्यालय द्वारा प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग करने का प्रयास किया जाता है, तो उस स्कूल की तत्काल प्रभाव से मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान आगरा जिले में पेपर लीक हुआ।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’