MAH MBA CET Final Answer Key 2024: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी फाइनल आंसर की cetcell.mahacet.org पर जारी
Saurabh Pandey | May 14, 2024 | 05:57 PM IST | 1 min read
एमएएच एमबीए सीईटी 2024 छह सत्रों में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक सत्र के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट थी।
नई दिल्ली : सीईटी सेल महाराष्ट्र ने एमएएच एमबीए सीईटी 2024 की फाइनल आंसर की आज यानी 14 मई को ऑनलाइन मोड में जारी कर दी है। एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएएच एमबीए सीईटी 2024 की प्रोविजनल आंसर की 1 अप्रैल को रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र के साथ पहले ही जारी कर दिया था। इसके बाद 1 से 3 अप्रैल के बीच उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां मांगी गई थीं। छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद विशेषज्ञ पैनल द्वारा एमएएच एमबीए सीईटी 2024 फाइनल आंसर की जारी की गई है।
एमएएच सीईटी एमबीए 2024 प्रवेश परीक्षा 9, 10 और 11 मार्च को आयोजित की गई थी। एमएएच एमबीए सीईटी 2024 छह सत्रों में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक सत्र के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट थी। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
एमएएच सीईटी आंसर की डिटेल
- एमएएच सीईटी 2024 पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार का नाम
- एमएएच सीईटी परीक्षा तिथि
- एमएएच सीईटी परीक्षा का समय
- प्रशन
- प्रश्नों के प्रकार
- स्थिति
- सही विकल्प/उत्तर
MAH MBA CET 2024 Answer Key आंसर की डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cetcel.mahacet.org पर जाएं।
- एमबीए/एमसीए आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- एमएएच एमबीए सीईटी 2024 के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी देखें।
- एमबीए सीईटी आंसर की डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा