MAH MArch, MHMCT CET 2024 Result: एमएएच एम.आर्क, एमएचएमसीटी सीईटी रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 12, 2024 | 02:39 PM IST | 1 min read
एम.आर्क और एमएचएमसीटी सीईटी एंट्रेंस एग्जाम 2024 का आयोजन आर्किटेक्चर और होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ने एम.आर्क और एमएचएमसीटी 2024 परिणाम जारी कर दिया है। एम.आर्क और एमएचएमसीटी सीईटी प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीईटी 2024 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में बराबर या उससे कम अंक प्राप्त किए हैं, एमएएच एम.आर्क और एमएचएमसीटी प्रतिशत स्कोर उन उम्मीदवारों के प्रतिशत को प्रदर्शित करता है। प्राप्त प्रतिशत स्कोर को 100 से 0 तक के पैमाने में बदल दिया जाता है।
महाराष्ट्र एम.आर्क और एमएचएमसीटी सीईटी 2024 कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 11 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। एम.आर्क और एमएचएमसीटी सीईटी एंट्रेंस एग्जाम 2024 का आयोजन आर्किटेक्चर और होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Also read MAH CET 2024: महाराष्ट्र सीईटी एलएलबी, बीए, बीएससी बीएड पंजीकरण की अंतिम डेट 15 अप्रैल तक बढ़ी
सीईटी सेल ने जारी सूचना में बताया कि सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम 8 अप्रैल 2024 को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
एमएएच एम.आर्क 2024 में 750 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से सिर्फ 539 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, एमएएच एमएचएमसीटी 2024 में शामिल होने के लिए 35 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से सिर्फ 27 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए थे।
MAH MArch, MHMCT CET 2024 Result: स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर, संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर लॉगिन विवरण दर्ज कर लॉगिन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एमएएच एम.आर्क, एमएचएमसीटी सीईटी रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NIFT Stage 2 Exam 2024: निफ्ट चरण 2 परीक्षा कल होगी आयोजित, जानें एग्जाम से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा पहले ही जारी कर दिया गया है। पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’