MAH CET Exam 2024: महाराष्ट्र सीईटी एलएलबी, बीए, बीएससी बीएड पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, जानें आवेदन प्रक्रिया
Santosh Kumar | April 15, 2024 | 09:03 AM IST | 1 min read
महाराष्ट्र सेल की ओर से कहा गया है कि 15 अप्रैल के बाद आवेदन की आखिरी तारीख में कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार cetcell.mahacet.org पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (एमएएच) द्वारा आयोजित महाराष्ट्र सीईटी एलएलबी, बीए, बीएससी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो की आज यानी 15 अप्रैल आखिरी तारीख है। महाराष्ट्र सेल ने प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि इससे पहले तीन बार बढ़ाई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए cetcell.mahacet.org पर जा सकते हैं।
महाराष्ट्र सेल ने कहा है कि 15 अप्रैल के बाद आवेदन की अंतिम तिथि में कोई अतिरिक्त विस्तार नहीं किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरकर अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें। एमएएच बीए/बीएससी/बी.एड (चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) 2 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा। जबकि एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2024 परीक्षा अस्थायी रूप से 18 मई को आयोजित की जाएगी।
MAH CET 2024: पंजीकरण शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो महाराष्ट्र के बाहर आरक्षित वर्ग सहित खुली श्रेणी के लिए एमएएच 5 वर्षीय एलएलबी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। अनाथ और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को भी 800 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
एमएएच बीएड सीईटी 2024 आवेदन शुल्क महाराष्ट्र के बाहर आरक्षित वर्ग सहित खुली श्रेणी के लिए पंजीकरण शुल्क 800 रुपये है। जबकि महाराष्ट्र राज्य के पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।
Also read MHT CET Admit Card 2024: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीबी परीक्षा के लिए जारी, 22 अप्रैल से एग्जाम
MAH CET Exam 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से महाराष्ट्र सीईटी एलएलबी, बीए, बीएससी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, नए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
- महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल दर्ज करके फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज़ जमा करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच