MAH CET 2024: एमएएच बीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम सीईटी 2024 पंजीकरण आज से शुरू, 11 अप्रैल अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | March 21, 2024 | 05:49 PM IST | 1 min read
एमएएच सेट प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल आज यानी 21 मार्च को एमएएच बीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएएच सीईटी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमएएच बीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम सीईटी 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है। कक्षा 12वीं (एचएससी) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी एमएएच सीईटी 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
महाराष्ट्र राज्य, महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस), जे-के प्रवासी उम्मीदवारों व अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। बैकवर्ड वर्ग के उम्मीदवारों जैसे एससी, एसटी, वीजे/डीटी- एनटी(ए), एनटी(बी), एनटी(सी), एनटी(डी), ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और केवल महाराष्ट्र से दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 800 रुपये फीस देनी होगी।
Also read MH CET Application Correction 2024: एमएचटी सीईटी आवेदन करेक्शन आज से शुरू, 22 मार्च तक मौका
बताया गया कि एमएएच बीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम सीईटी 2024 आवेदन के लिए उम्मीदवार शुल्क का भुगतान इंटरनेट, क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/UPI, मोबाइल वॉलेट/UPI द्वारा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
MAH BCA CET 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से एमएएच सीईटी प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- जनरेट लॉगिन विवरण की मदद से लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी