MP School Hostel News: मध्य प्रदेश के उमरिया में सरकारी स्कूल के छात्रावास से 5 लड़कियां लापता
Press Trust of India | August 18, 2025 | 08:13 AM IST | 1 min read
छात्रावास की सहायक वार्डन ने कहा कि लड़कियां जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुईं और रात का खाना खाया, लेकिन सुबह 8 बजे नाश्ता करने नहीं आईं।
उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक सरकारी स्कूल के छात्रावास से 5 लड़कियां लापता हो गई हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने उनका पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आठवीं कक्षा की ये लड़कियां सुबह पाली शहर के गिंजरी इलाके में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से गायब हुईं।
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि छात्रावास की सहायक वार्डन सारिका शर्मा ने कहा कि लड़कियां शनिवार रात जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुईं और रात का खाना खाया, लेकिन सुबह आठ बजे नाश्ता करने नहीं आईं।
उन्होंने कहा कि इसके बाद जब पता किया गया तो वे छात्रावास में नहीं मिलीं। एसपी ने कहा कि जांचकर्ताओं को एक नोट मिला है, जिसमें एक लड़की ने लिखा है, "मैं कुछ बनना चाहती हूं, मैं कमाना और खाना चाहती हूं, इसलिए मैं जा रही हूं।"
Also read RIMC Admission: देहरादून स्थित आरआईएमसी में दाखिले के लिए आवेदन जारी, प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर को
उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बीच, लापता लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने छात्रावास प्रबंधन पर कई आरोप लगाए हैं।
लापता लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने छात्रावास प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रावास का गेट तोड़ा गया था और कोई चारदीवारी नहीं थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रावास के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार