LIC HFL Apprenticeship 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क, स्टाइपेंड जानें

Saurabh Pandey | October 21, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने ग्रेजुएट्स के लिए अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम-010 शुरू किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह अप्रेंटिसशिप यह ट्रेनिंग 12 महीने तक चलेगी।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप यह ट्रेनिंग 12 महीने तक चलेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (HFL) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 232 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 नवंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

यह 12 महीने का पेड ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें 14,150 रुपये से लेकर 16,650 रुपये तक का मासिक स्टाइपेंड मिलता है। इसके लिए केवल तभी आवेदन कर सकते हैं, जब आपने पहले कभी अप्रेंटिसशिप न की हो।

LIC HFL Apprenticeship 2026: आयु सीमा

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए 20 से 25 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

LIC HFL Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 को या उससे पहले स्नातक पूरा कर चुका हो। साथ ही उम्मीदवार के पास पहले से कोई अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का अनुभव नहीं होना चाहिए।

LIC HFL Apprenticeship 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (पुरुष)
800 रुपये + जीएसटी
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (महिला / ट्रांसजेंडर)
600 रुपये + जीएसटी
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग
200 रुपये + जीएसटी
भुगतान का प्रकार
ऑनलाइन (बीएफएसआई एसएससी पोर्टल के माध्यम से)

Also read Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें

LIC HFL Apprentice Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन BFSI सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी।

परीक्षा का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक परीक्षा का माध्यम
सामान्य / वित्तीय जागरूकता 25 25 अंग्रेजी / हिंदी
सामान्य अंग्रेजी 25 25 अंग्रेजी / हिंदी
रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड 25 25 अंग्रेजी / हिंदी
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 25 25 अंग्रेजी / हिंदी
कुल 100 100 —

LIC HFL Apprenticeship 2026: मंथली स्टाइपेंड

शहर का प्रकार
शामिल शहर
मासिक स्टाइपेंड
मेट्रो शहर
अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे, सूरत
16,650 रुपये
अन्य शहर
शेष सभी शहर
14,150 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]