LSAT India 2024: लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया मई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन lsatindia.in पर शुरू, लास्ट डेट 2 मई
Abhay Pratap Singh | April 17, 2024 | 10:40 PM IST | 2 mins read
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया मई सत्र 2024 परीक्षा 16 मई से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) ने लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया मई सत्र 2024 (LSAT India May 2024) परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट lsatindia.in पर जाकर मई सत्र के लिए एलएसएटी इंडिया 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एलएसएटी इंडिया मई 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 मई है। लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया मई सत्र 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 3,999 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। एलएसएटी इंडिया 2024 परीक्षा 16 मई से 19 मई तक कई पालियों में आयोजित की जाएगी।
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। एलएसएटी इंडिया परीक्षा 2024 का पहला सत्र 20, 21 जनवरी को आयोजित किया गया था। वहीं, 7 फरवरी 2024 को स्कोर कार्ड जारी किया गया था। आवेदन संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एलएसएटी इंडिया 2024 परीक्षा में चार सेक्शन एनालिटिकल रिजनिंग, लॉजिकल रिजनिंग (1), लॉजिकल रिजनिंग (2) और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को शामिल किया जाएगा, जिसमें कुल 92 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल द्वारा देश भर के 18 से अधिक लॉ स्कूलों द्वारा प्रस्तावित पांच-वर्षीय बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी), तीन-वर्षीय एलएलबी और मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एलएसएटी इंडिया प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी मेल आईडी lsatindia@pearson.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Law School Admission Test India May 2024: पंजीकरण करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lsatindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध REGISTER NOW लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, SIGN UP पर क्लिक करें और स्वयं को रजिस्टर करें।
- इसके बाद जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच