KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 से 12 और बालवाटिका 2 के लिए प्रवेश शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 2, 2025 | 08:44 AM IST | 2 mins read
बालवाटिका-1, बालवाटिका-3 और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया मार्च 2025 में पूरी हो गई थी। इन श्रेणियों के लिए दूसरी प्रोविजनल सूची आज (2 अप्रैल) जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज यानी 2 अप्रैल से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से 12 (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन माध्यम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दिया है। केवीएस 2025 प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अप्रैल, 2025 (शाम 4 बजे तक) है।
केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश चाहने वाले अभिभावकों को अपने संबंधित स्कूलों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। पहली प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट 17 अप्रैल को जारी की जाएगी, उसके बाद 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
यदि आरटीई, एससी, एसटी और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणियों के तहत अपर्याप्त आवेदन हैं, तो 7 अप्रैल को दूसरा ऑफलाइन पंजीकरण घोषित किया जाएगा, जिसमें 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन श्रेणियों के लिए अंतिम प्रवेश सूची 23 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच जारी की जाएगी।
नोटिस के अनुसार, “केवीएस 2025 एडमिशन के लिए अंतिम समय सीमा (कक्षा 11 को छोड़कर) 30 जून है, हालांकि अगर सीटें खाली रहती हैं तो डिप्टी कमिश्नर इसे 31 जुलाई तक बढ़ा सकते हैं।” अभिभावकों को विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक केवीएस वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
केवीएस कक्षा 1 के लिए लॉटरी परिणाम 27 मार्च को घोषित किया गया था, जबकि बालवाटिका 1 और 3 के लिए पहली प्रोविजनल सूची पहले ही आधिकारिक पोर्टल balvatika.kvs.gov.in पर जारी की जा चुकी है। इन श्रेणियों के लिए दूसरी प्रोविजनल सूची आज (2 अप्रैल) जारी की जाएगी।
बता दें, कक्षा 11 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम के 10 दिनों के भीतर प्रवेश शुरू हो जाएगा। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी प्रवेश सूची परिणाम के 20 दिनों के भीतर जारी की जाएगी। सीटें खाली रहने पर गैर-केवी छात्र बाद में आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल