KVS Admission 2024: केवीएस में कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए एडमिशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि
Santosh Kumar | April 1, 2024 | 03:13 PM IST | 2 mins read
केवीएस पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को 10 अप्रैल तक पंजीकरण कराना होगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 1 से 12 तक के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। केवीएस ने कुल 1,254 केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में एडमिशन के लिए एक नया प्रवेश पोर्टल लॉन्च किया है।
पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। पहली कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2024 को कम से कम 6 साल होनी चाहिए। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को 10 अप्रैल तक पंजीकरण कराना होगा।
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि कक्षा 11 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10वीं परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद शुरू होगी।
Also read KVS Admission 2024: केवीएस एडमिशन पहली कक्षा से 12वीं तक 1 अप्रैल से होगा शुरू
KVS Admission 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके केवीएस प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए होमपेज पर दिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन से संबंधित निर्देश को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
- यहां पूछे गए आवश्यक विवरण दर्ज कर खुद को रजिस्टर करें।
- प्रवेश पत्र भरें और विवरण जांचें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
KVS Admission 2024-25: चयन सूची 19 अप्रैल को
कार्यक्रम के अनुसार, केवीएस कक्षा 1 की पहली चयन सूची 19 अप्रैल को जारी की जाएगी। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो संगठन 29 अप्रैल को प्रवेश के लिए दूसरे अस्थायी रूप से चयनित छात्रों की घोषणा करेगा। इसके बाद तीसरी सूची 8 मई को जारी की जाएगी।
केवीएस ने सभी नए खुले केंद्रीय विद्यालयों को केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2024 प्रक्रिया फरवरी 2024 तक ओएलए पोर्टल के माध्यम से और अन्य कक्षाओं के लिए केवल ऑफ़लाइन मोड में आयोजित करने का निर्देश दिया है।
अगली खबर
]Bihar Board 10th Result 2024 (Out) Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, टॉपर लिस्ट, स्क्रूटिनी आवेदन 3 अप्रैल
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 छात्र बीएसईबी की वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov पर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी