KIUG 2025: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए जयपुर तैयार, नवंबर में होगा आयोजन
Press Trust of India | June 25, 2025 | 10:32 PM IST | 2 mins read
पिछले सत्र की तरह केआईयूजी 2025 कार्यक्रम में कम से कम 20 खेल होंगे।
नई दिल्ली: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) का पांचवां सत्र नवंबर में जयपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें 4,000 से अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पूर्णिमा विश्वविद्यालय और राजस्थान विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से अंडर-25 बहु-खेल खेलों की मेजबानी करेंगे। इसमें 200 से अधिक विश्वविद्यालय भाग लेंगे।
KIUG 2025 November Jaipur: केआईयूजी 2025 नवंबर जयपुर
पिछले सत्र की तरह केआईयूजी 2025 कार्यक्रम में कम से कम 20 खेल होंगे। मांडविया ने खेल मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को नवंबर 2025 में राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। ये खेल अंडर-25 खिलाड़ियों के लिए हैं और इस साल मई में बिहार में आयोजित अंडर-18 खेलो इंडिया युवा खेलों के बाद आयोजित किए जाएंगे।’’
Khelo India University Games: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
उन्होंने कहा, ‘‘ये खेल उन खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं जो देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं पर नजर रखने वाले हमारे कई स्काउट्स (प्रतिभा परखने वाले) को प्रभावित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच की तलाश में हैं।’’ आगे कहा, ‘‘दुनिया भर में विश्वविद्यालय के छात्र बहु-खेल आयोजनों में अपने प्रदर्शन से दबदबा कायम करते हैं। राजस्थान में हमें कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने की उम्मीद है क्योंकि हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने चरम पर होंगे।’’
National University Games: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता
केआईयूजी 2024 की मेजबानी असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा ने संयुक्त रूप से की थी। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने इसमें टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता था। पहली बार पूर्वोत्तर भारत में आयोजित 2024 सत्र में कुल 770 पदक (240 स्वर्ण, 240 रजत और 290 कांस्य) दांव पर थे। केआईयूजी 2024 में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों ने 11 दिनों तक प्रतिस्पर्धा की और इसमें लगभग 4,500 खिलाड़ियों ने 20 खेलों में भाग लिया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें