JTMACCE 2025 Final Answer Key: झारखंड माध्यमिक आचार्य अंतिम उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 04:37 PM IST | 1 min read
जेएसएससी माध्यमिक आचार्य अंतिम उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 15 अप्रैल को झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (JTMACCE 2025) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से झारखंड जेटीएमएसीसीई 2025 फाइनल आंसर की जांच सकते हैं।
जेएसएससी माध्यमिक आचार्य अंतिम उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेएसएसएससी द्वारा झारखंड माध्यमिक आचार्य फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट आंसर की की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
झारखंड माध्यमिक आचार्य 2025 परीक्षा 15 जनवरी से 22 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 23 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक का समय दिया गया था। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “दर्ज आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की गई है, जिसे आयोग की वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर 22 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक देखा जा सकता है।” चयन प्रक्रिया में प्री एग्जाम और मेन्स एग्जाम शामिल है।
अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। जेएसएसएससी माध्यमिक आचार्य भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1373 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Jharkhand Madhyamik Acharya Final Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार झारखंड माध्यमिक आचार्य फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट पोर्टल https://jsace25.com/ पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडो में ईमेल आईडी दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।
- अब पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और इसे जांचें।
अगली खबर
]BRO Recruitment 2026: बीआरओ में हिंदी टाइपिस्ट सहित 899 पदों पर निकली भर्ती, 18 अप्रैल से करें ऑफलाइन आवेदन
बीआरओ भर्ती के लिए विस्तृत निर्देश www.bro.gov.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को पदों/ट्रेडों के लिए पात्रता और अन्य विवरणों से संबंधित विस्तृत निर्देश जांचने की सलाह दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल