Trusted Source Image

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड पैरा शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 30 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | July 23, 2026 | 04:11 PM IST | 1 min read

जेएसएससी ने झारखंड पैरा शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 7299 खाली पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जानी हैं।

ये रिक्तियां कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के टीचिंग पदों के लिए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
ये रिक्तियां कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के टीचिंग पदों के लिए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा (JTAACCE) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य झारखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षकों (पैरा शिक्षक श्रेणी) के 7,299 पदों को भरना है।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 30 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि तक है।

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 5 से 7 सितंबर 2026 तक अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। इनमें अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी एवं मोबाइल संख्या को छोड़कर किसी भी गलत विवरण को संशोधित करने के लिए पुनः लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आयुसीमा

झारखंड पैरा शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 35 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

JSSC Para Teacher Recruitment: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियां
नियमित शिक्षण पद (Regular Teaching Posts)
6,101
बैकलॉग शिक्षण पद (Backlog Teaching Posts)
1,198
कुल
7,299

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS), अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I (EBC-I), पिछड़ा वर्ग-II (BC-II)
100 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) (झारखंड के मूल निवासी)
50 रुपये


Also read JPSC CSE Mains 2025 Postponed: झारखंड सिविलि सेवा मुख्य परीक्षा अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: वेतनमान

पद का नाम
पे लेवल
वेतन मान
सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5)
लेवल 4
25,500 से 81,100 रुपये
सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8)
लेवल 5
29,200 से 92,300 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications