JSSC Jail warder Recruitment 2026: झारखंड कक्षपाल भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुए आवेदन, 19 जून तक मौका
Saurabh Pandey | June 8, 2026 | 09:20 PM IST | 2 mins read
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कोर्ट के आदेश के बाद जेल वार्डर के 1,733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है, जिसके तहत 10वीं पास उम्मीदवार 19 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) के कुल 1,733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो पहले किसी वजह से इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब निर्धारित अंतिम तिथि 19 जून तक अपना ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पूरा कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए दोबारा आवेदन की प्रक्रिया अधिकतम उम्र सीमा को लेकर अदालत में चल रहे एक मामले के कारण शुरू हुई है। इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसके बाद आयोग ने उन युवाओं को एक और मौका दिया है जो उम्र सीमा की वजह से आवेदन करने से चूक गए थे।
JSSC Jail warder Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
झारखंड कक्षपाल (जेल वार्डर) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, झारखंड राज्य के आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले युवाओं को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
JSSC Jail warder Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित और अन्य सामान्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस मात्र 50 रुपये तय की गई है। अभ्यर्थी अपनी फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते हैं।
JSSC Jail warder Recruitment 2026: श्रेणीवार पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,733 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसका विवरण इस प्रकार है-
- पुरुष उम्मीदवार: 1,634 पद
- महिला उम्मीदवार: 64 पद
- पुरुष (बैकलॉग): 19 पद
- महिला (बैकलॉग): 16 पद
JSSC Jail warder Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं और अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
- मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करें।
- अब भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल