JSSC Excise Constable Admit Card 2026: झारखंड एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 12 अप्रैल को होगी
Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 10:57 PM IST | 2 mins read
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (UPSC) ने 9 अप्रैल को झारखंड एक्साइज कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (JECCE) 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड उत्पाद शुल्क कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा 2023 का आयोजन 12 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। कैंडिडेट जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
झारखंड आबकारी सिपाही परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 583 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य कैटेगरी के 237 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के लिए 59 पद, बीसी-1 के लिए 50 पद, बीसी-2 के लिए 32 पद, एससी व एसटी के लिए क्रमशः 57 व 148 पद आरक्षित किए गए हैं।
परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से 45 से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले प्रवेश गेट बंद कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Jharkhand Excise Constable Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट झारखंड एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेएसएससी की वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘JECCE-2023’ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार