Trusted Source Image

Bihar Police SI Main Exam Postponed: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा स्थगित, जल्द आएगा नया शेड्यूल

Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 08:37 PM IST | 1 min read

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर 2025 प्रारंभिक परीक्षा में सफल 4,48,899 से अधिक उम्मीदवार ही मेन एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1799 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1799 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC), पटना ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत पुलिस अवर निरीक्षक (SI) भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दी है। बिहार पुलिस एसआई 2025 मुख्य परीक्षा 19 अप्रैल, 2026 को निर्धारित थी।

बिहार पुलिस एसआई मेन एग्जाम 2025 की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। आयोग द्वारा 9 अप्रैल को जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग द्वारा बिहार पुलिस विभाग में कुल 1799 सब इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाएगा।

आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “पुलिस सब इंस्पेक्टर पद के अभ्यर्थियों की मुख्य लिखित परीक्षा माह अप्रैल, 2026 में आयोजित नहीं की जाएगी। नई परीक्षा तिथि निर्धारित होने की जानकारी बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी।”

Also readMP Police Final Result 2025: एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट, कटऑफ esb.mp.gov.in पर घोषित, सुनील मीना टॉपर, लिस्ट जारी

बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए 10,36,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 7,26,231 अभ्यर्थी ही प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स एग्जाम में सफल घोषित कुल 4,48,899 उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

बीपीएसएससी ने स्पष्ट किया है कि अवर निरीक्षक भर्ती 2025 परीक्षा केवल स्थगित की गई है, रद्द नहीं हुई है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही शारीरिक दक्षता/ मानक परीक्षा में शामिल होंगे।

Bihar Police SI Main Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। नीचे सारणी में बिहार पुलिस एसआई मेन एग्जाम पैटर्न की जांच कर सकते हैं:

पेपरविषयकुल प्रश्नकुल अंकपरीक्षा अवधि
पेपर 1सामान्य हिंदी1002002 घंटे
पेपर 2सामान्य अध्ययन1002002 घंटे

कुल2004004 घंटे
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications