JSSC Assistant Jailor PET 2026: झारखंड असिस्टेंट जेलर भर्ती फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | October 23, 2026 | 01:00 PM IST | 2 mins read
झारखंड सहायक कारापाल भर्ती 2025-26 के लिए फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हुए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सहायक जेलर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सहायक जेलर भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होने के लिए पात्र हैं, वे अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन/आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड भूल गया है, तो वेबसाइट पर 'Forgot Registration No./Password' का विकल्प भी दिया गया है।
JSSC Assistant Jailor PET/PST Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- पद का नाम
- शारीरिक परीक्षा की तारीख
- शारीरिक परीक्षा का स्थान
- रिपोर्टिंग और प्रवेश का समय
- उम्मीदवार की तस्वीर
- शारीरिक परीक्षा के निर्देश
JSSC Assistant Jailor PET/PST Exam 2026: परीक्षा तिथि
जेएसएससी ने असिस्टेंट जेलर के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट 28 अक्टूबर 2026 से शुरू करने का कार्यक्रम तय किया है। यह शारीरिक परीक्षा प्रक्रिया 13 नवंबर 2026 तक निर्धारित क्षेत्रीय केंद्रों पर चलेगी। परीक्षा की तारीखें उम्मीदवारों और क्षेत्रीय बोर्ड के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। उम्मीदवारों को अपना लागू शेड्यूल और अपना एडमिट कार्ड जरूर देख लेना चाहिए।
फिजिकल टेस्ट के लिए 3 चयन बोर्ड्स का गठन
जेएसएससी ने फिजिकल टेस्ट के लिए तीन चयन बोर्ड्स का गठन किया है। पहले चयन बोर्ड में रांची, पलामू एवं कोल्हान क्षेत्र के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए शारीरिक जांच परीक्षा डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह छह बजे है, जबकि 11.45 बजे गेट बंद हो जाएगा। दूसरे बोर्ड में हजारीबाग एवं कोयला क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए बनाया गया है। इनके लिए शारीरिक जांच परीक्षा कर्जन ग्राउंड (पुराना बस स्टैंड के पास), हजारीबाग में होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह छह बजे है, जबकि 11.45 बजे गेट बंद हो जाएगा। तीसरा बोर्ड संथाल परगना एवं अन्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों लिए गठित किया गया है।
JSSC Assistant Jailor PET/PST 2026: पीईटी दस्तावेज
- जेएसएससी असिस्टेंट जेलर पीईटी एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंटआउट
- फोटो वाला मूल वैलिड पहचान पत्र
- हाल की तस्वीरें (यदि आवश्यक हो)
- लागू श्रेणी या उससे संबंधित दस्तावेज (जहां आवश्यक हो)
- एडमिट कार्ड या शारीरिक परीक्षा नोटिस में विशेष रूप से बताए गए कोई अन्य दस्तावेज
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार