Trusted Source Image

JPSC CSE Pre Exam Date 2026: जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा शेड्यूल jpsc.gov.in पर जारी, 8 अप्रैल को एडमिट कार्ड

Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 05:04 PM IST | 1 min read

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने की निर्धारित समय से कम से कम दो घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। दिव्यांग कोटे के परीक्षार्थी श्रुतलेखक (Scribe) के लिए परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले अपने दस्तावेज जमा करके मांग कर सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की डेट घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 8 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र, अटेंडेंस शीट एवं परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेश 8 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध ओटीआर लिंक jpscOTR.Com पर अपना पंजीयन संख्या ईमेल आईडी/फोन नंबर/कैंडिडेट आईडी एवं पासवर्ड दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।

JPSC CSE 2026: परीक्षा तिथि

जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को निर्धारित है और झारखंड के विभिन्न जिलों में दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा तिथि
प्रथम पाली (सुबह 10 बजे से 12 बजे तक)
दूसरी पाली (दोपहर 3 से शाम 5 बजे त)
19.04.2026 (रविवार)
सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र)
सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र)

Also read Delhi Police Constable Recruitment: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व

JPSC CSE 2026 Guidelines: परीक्षा गाइडलाइंस

जेपीएससी ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी साझा किए हैं, जिनमें बायोमेट्रिक सत्यापन, आवश्यक दस्तावेज और रिपोर्टिंग समय शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने और परीक्षा हॉल में सुचारू रूप से प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रखने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने परीक्षा केन्द्र पर कागज / पर्ची, मोबाईल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं- बैग, पाठ्य-पुस्तिकाएं, खाद्य-सामग्री, कीमती / मूल्यवान सामान एवं अस्त्र-शस्त्र इत्यादि साथ नहीं लाएं। इन अनुदेशों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरूद्ध भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में बैठने पर रोक सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications