JPSC CCS Prelims 2024 Answer Key: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी
Saurabh Pandey | April 13, 2024 | 11:14 PM IST | 1 min read
झारखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ मिली आपत्तियों को सुधारकर फाइनल आंसर की तैयार की गई है। जेपीएससी सीसीएस परिणाम अप्रैल में घोषित होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के पहले प्रश्न पत्र और दूसरे प्रश्न पत्र का मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया था। जिस पर उम्मीदवारों से 30 मार्च तक आपत्ति मांगी गई थी। उम्मीदवीरों से प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की गई है।
जेपीएससी सीसीएस 2023 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर पीडीएफ चेक कर सकते हैं।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 17 मार्च को संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। यह भर्ती परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। जेपीएससी सीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित हुई।
झारखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ मिली आपत्तियों को सुधारकर फाइनल आंसर की तैयार की गई है। जेपीएससी सीसीएस परिणाम अप्रैल में घोषित होने की उम्मीद है।
Also read ICAR AIEEA Exam 2024: आईसीएआर एआईईईए प्रवेश परीक्षा के लिए icarpg.ntaonline.in पर आवेदन शुर
JPSC CCS आंसर की चेक करने का तरीका
- सबसे पहले जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर झारखंड जेपीएससी सीसीएस प्रारंभिक उत्तर कुंजी लिंक देखें।
- जेपीएससी सीसीई उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उत्तर कुंजी चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा