JoSAA Round 2 Seat Allotment Result 2026: जोसा राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग डेट जानें
Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 06:40 PM IST | 2 mins read
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपनी अलॉटमेंट स्थिति चेक कर सकते हैं। सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन के आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
यह काउंसलिंग प्रक्रिया देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIITs) और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इससे पहले, जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन 13 जून 2026 को घोषित किया गया था। दूसरे राउंड में जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
3 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना अनिवार्य
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 2 में सीट पाने वाले छात्रों को 3 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस ऑनलाइन रिपोर्टिंग के अंतर्गत छात्रों को शिक्षण शुल्क का भुगतान करना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और यदि कोई क्वेरी (सवाल) उठाई जाती है तो उसका जवाब देना शामिल है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवंटित सीट के कैंसिलेशन से बचने के लिए तय समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
काउंसलिंग से नाम वापस लेने और फीस भुगतान की तिथियां
जोसा राउंड 2 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है, जबकि भुगतान से संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया 4 जुलाई की शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इसके अलावा, जो छात्र किसी कारणवश काउंसलिंग प्रक्रिया से अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, वे 1 जुलाई की सुबह 10 बजे से लेकर 3 जुलाई की शाम 5 बजे के बीच ऐसा कर सकते हैं।
JoSAA Round 2 Seat Allotment Result 2026: राउंड 2 रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Round 2 Seat Allotment Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद विवरण सबमिट करने के बाद आपका अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
सीट स्वीकार करने के बाद मिलते हैं ये तीन विकल्प
सीट आवंटित होने के बाद जोसा छात्रों को अपनी पसंद दर्ज करने के लिए तीन विकल्प देता है-
- फ्रीज (Freeze) - यदि छात्र आवंटित सीट से पूरी तरह संतुष्ट है और आगे के राउंड में नहीं जाना चाहता।
- फ्लोट (Float) - यदि छात्र इस सीट को सुरक्षित रखते हुए अगले राउंड में किसी बेहतर संस्थान या कोर्स के लिए प्रयास करना चाहता है। जो छात्र 'फ्लोट' विकल्प चुनते हैं, वे बेहतर सीट आवंटन के अवसरों के लिए आगे के राउंड में भाग ले सकते हैं।
- स्लाइड (Slide) - यदि छात्र उसी आवंटित संस्थान के भीतर किसी बेहतर कोर्स (ब्रांच) के लिए अगले दौर में भाग लेना चाहता है।
अगली खबर
]UPGET Counselling 2026: यूपीजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट abvmucet26.co.in पर जारी, रिपोर्ट की अंतिम तिथि 5 जुलाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। राउंड-1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 30 जून से 5 जुलाई के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार