JoSAA Counselling 2025: जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर जारी, शाम 5 बजे से रिपोर्टिंग प्रक्रिया
Santosh Kumar | June 14, 2025 | 10:32 AM IST | 2 mins read
राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग विंडो आज शाम 5 बजे से ओपन रहेगी। सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 18 जून तक फीस जमा करनी होगी।
Try JEE College Predictor to check admission chances in IITs/NITs/IIITs & GFTIs.
Try Nowनई दिल्ली: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जोसा काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने जेईई मेन या एडवांस्ड लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। जोसा काउंसलिंग आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में बीटेक प्रवेश के लिए कराई जाती है।
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's
New: JEE Main 2026 College Predictor | JEE Advanced 2026 College Predictor
Suggested: JEE Seat Matrix
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
राउंड 1 सीट आवंटन की घोषणा के बाद, अब जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अनिवार्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग विंडो आज शाम 5 बजे से ओपन रहेगी।
अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 18 जून शाम 5 बजे तक शुल्क का भुगतान करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। ऐसा न करने पर उनकी सीट रद्द की जा सकती है।
JoSAA Counselling 2025: भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान
फीस जमा करने में यदि कोई परेशानी होती है तो जोसा ने समाधान के लिए 19 जून 2025 विशेष तिथि निर्धारित की है। वहीं, दस्तावेज सत्यापन के दौरान यदि कोई प्रश्न पूछा जाता है तो उसका उत्तर 20 जून 2025 तक देना जरूरी है।
अगर उम्मीदवार अपनी सीट से संतुष्ट हैं, तो वे “फ्रीज” विकल्प चुन सकते हैं। अन्यथा, वे “फ्लोट” चुनकर बेहतर विकल्प की उम्मीदों को जीवित रख सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा जोसा काउंसलिंग के कुल छह राउंड आयोजित किए जाएंगे।
JoSAA Counselling 2025: राउंड 2 का शेड्यूल
उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का शेड्यूल नीचे तालिका में देख सकते हैं-
| डेट | इवेंट |
|---|---|
|
21 जून 2025 |
राउंड 2 की सीट आवंटन शाम 5 बजे |
|
21 जून 2025 |
ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस जमा, दस्तावेज अपलोड और जवाब देना – शाम 5 बजे तक |
|
25 जून 2025 |
क्वेरी भेजने की अंतिम तिथि (यदि जरूरी हो) |
|
25 जून 2025 |
राउंड 2 के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि – शाम 5 बजे तक |
|
26 जून 2025 |
समय से पहले भुगतान करने वालों की फीस समस्याओं का समाधान – शाम 5 बजे तक |
|
27 जून 2025 |
राउंड 2 से जुड़ी क्वेरी का जवाब देने की अंतिम तिथि – शाम 5 बजे तक |
|
22 जून 2025 |
सीट वापसी या प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत – सुबह 10 बजे |
|
26 जून 2025 |
सीट वापसी या बाहर निकलने की अंतिम तिथि – शाम 5 बजे तक |
|
27 जून 2025 |
सीट वापसी से जुड़ी क्वेरी का जवाब देने की अंतिम तिथि – शाम 5 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल