JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग विंडो josaa.nic.in पर ओपन, जानें प्रोसेस, फीस
Santosh Kumar | June 3, 2025 | 05:19 PM IST | 2 mins read
जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, चॉइस-फिलिंग और लॉकिंग, मॉक अलॉटमेंट, सीट अलॉटमेंट, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन भुगतान शामिल हैं।
नई दिल्ली: जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग विंडो आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर ओपन हो गई है। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है जिन्होंने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 पास कर लिया है और देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 12 जून, 2025 है।
जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसमें छह राउंड होंगे। उम्मीदवारों को अपनी पसंदीदा संस्थानों और पाठ्यक्रमों की प्राथमिकता सूची तैयार करके लॉक करना होगा। पंजीकरण और विकल्प भरने के लिए कोई शुल्क नहीं है।
हालांकि, सामान्य उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकृति शुल्क 30,000 रुपये और श्रेणी उम्मीदवारों के लिए 15000 रुपये है। भुगतान करने के बाद, उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग सेंटर पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।
JoSAA Counselling 2025: संस्थानों में कुल 62,853 सीटें उपलब्ध
जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए देश भर के 127 तकनीकी संस्थानों में कुल 62,853 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 आईआईआईटी और 47 अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान शामिल हैं।
आर्किटेक्चर कोर्स में रुचि रखने वाले और एएटी उत्तीर्ण छात्रों को आर्किटेक्चर से जुड़े खास विकल्प भी दिए जाएंगे। एएटी के नतीजे घोषित होने के बाद, उम्मीदवार 8 जून 2025 से एएटी से जुड़े खास विकल्प भर सकते हैं।
Also read JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग पंजीकरण आज josaa.nic.in पर होगा शुरू, सीट आवंटन डेट जानें
JoSAA Counselling 2025: रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जोसा काउंसलिंग पंजीकरण, विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- जोसा रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर जेईई मेन 2025 रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- उम्मीदवार अपने आवेदन डिटेल्स दर्ज करें।
- विवरण की समीक्षा करें और और फॉर्म सबमिट करें।
- उपलब्ध सूची में पसंदीदा कोर्स और कॉलेज भरने होंगे।
- अंत में, अपने चुने हुए विकल्पों को लॉक करना होगा।
जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए सीट आवंटन परिणाम पहले दौर के लिए 14 जून, 2025 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 18 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान और दस्तावेज़ अपलोड पूरा करना होगा।
प्राधिकरण वेबसाइट पर जोसा सीट आवंटन 2025 का परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा। सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन 2025 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें