JNVST 2026 Admission: जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट आवेदन डेट 7 अक्टूबर तक बढ़ी, परीक्षा कब?
Santosh Kumar | September 22, 2025 | 02:54 PM IST | 1 min read
छात्रों को पंजीकरण और जरूरी विवरण भरना होगा। जन्म और निवास प्रमाण पत्र के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा जेएनवी में कक्षा 9 और 11 के लिए आयोजित लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (जेएनवीएसटी) 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर थी। जेएनवीएसटी कक्षा 9-11 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से चल रही है।
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: JNV Class 6 QP 2026 | JNV Class 6 Answer Key 2026
पात्रता मानदंडों के अनुसार, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 मई, 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए।
एनवीएस कक्षा 11 के लिए छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
JNVST 2026 Admission: लेटरल एंट्री चयन परीक्षा तिथि
छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण और जरूरी विवरण भरना होगा। साथ ही, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि के दो दिन बाद तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।
जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि पर जारी किए जाएंगे और आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी या उनके अभिभावक लेटरल एंट्री परीक्षा से पहले पोर्टल से इन्हें निःशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार