JNVST Class 6 Admission 2026: जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश के लिए navodaya.gov.in पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 जुलाई
Abhay Pratap Singh | June 1, 2025 | 05:27 PM IST | 2 mins read
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने वाला छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 पास होना चाहिए।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज यानी 1 जून से जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2026 (JNVST 2026) के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र छात्र एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Latest: JNV Class 6 Question Paper 2025
जेएनवीएसटी क्लास 6th एडमिशन 2026 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने वाला छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 पास होना चाहिए। साथ ही, छात्र का जन्म 1 मई, 2014 से पहले और 31 जुलाई, 2016 के बाद नहीं हुआ हो।
एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश चयन परीक्षा 2026 दो चरणों (चरण 1 और 2) में आयोजित की जाएगी। चरण 1 के लिए जेएनवीएसटी 2026 परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि चरण 2 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी।
एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश फॉर्म 2025 भरने वाले छात्रों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। जेएनवीएसटी करेक्शन विंडो के माध्यम से छात्र जेंडर, कैटेगरी, दिव्यांगता की स्थिति और परीक्षा का माध्यम जैसे विवरणों में सुधार कर सकते हैं। जेएनवीएसटी 2026 के तहत विद्यार्थियों को देशभर के 654 स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।
नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2026-27 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में मेंटल एबिलिटी टेस्ट से 40 प्रश्न और अंकगणित तथा लैंग्वेज टेस्ट से 20-20 प्रश्न होंगे। जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 पेपर कुल 100 अंकों के लिए कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनवीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NVS Class 6 Admission Form 2026-27: कैसे आवेदन करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एनवीएस क्लास 6 एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं:
- नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- नवोदय विद्यालय प्रवेश 2026-27 कक्षा 6 लिंक पर क्लिक करें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवश्यक विवरण के साथ आवेदन करें।
- फॉर्म सबमिट करें, जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार